दिल्ली , 24 जुलाई
संसद के मानसून सत्र का आज पांचवां दिन है। आज भी संसद में विपक्ष का नीट पेपर लीक मुद्दे पर हंगामा जारी है। विपक्षी सांसदों ने केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। जिसके चलते लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई 11 बजे तक स्थगित कर दी गई है। राज्यसभा में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा जारी है।
इसी बीच केंद्र सरकार ने पेपर लीक के मामलों में कड़ी सजा का प्रावधान करने वाले नए विधेयक को केंद्रीय मंत्रिमंडल से मंजूरी दे दी है। सरकार जल्द ही इस विधेयक को संसद में पेश करेगी।
राज्यसभा में सरकार ने राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम (संशोधन) विधेयक 2026 भी पेश किया। प्रस्तावित संशोधन के तहत राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ में बाधा डालना या उसका अपमान करना अपराध की श्रेणी में लाया जाएगा।
लोकसभा में केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष से सदन चलाने की अपील की। उन्होने कहा कि सरकार नीट मुद्दे को लेकर चर्चा करने को तैयार है। नीट मुद्दे पर सदन में चर्चा होना जरूरी है, ताकि देश में सही संदेश जाए।
अन्य खबरें जानें-



