दिल्ली, 24 जुलाई
नीट पेपर लीक मामले को लेकर CJP का आंदोलन जारी है। शुक्रवार को दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में केन्द्र सरकार और CJP के प्रतिनिधिमंडल के बीच बैठक हुई।
सरकार की ओर से बैठक में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह शामिल हुए, जबकि CJP की ओर से मुख्य प्रवक्ता सौरव दास और राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका मौजूद रहे। बैठक करीब 10 मिनट चली, जिसमें CJP ने सरकार के सामने तीन प्रमुख मांगें रखीं।
पहली मांग नीट पेपर लीक से प्रभावित मृत बच्चों के परिजनों को एक करोड का मुआवजा दिया जाए। आंदोलनकारियों पर दर्ज सभी FIR वापिस ली जाए। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान इस्तीफा दें। सरकार ने सभी मांगे मान ली हैं। लेकिन शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के मुद्दे पर कोई सहमति नहीं बन सकी।
मीटिंग के बाद CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं हुआ। सरकार ने इस मांग पर निर्णय लेने के लिए शनिवार दोपहर तक का समय मांगा है। दोनों पक्षों के बीच कल फिर बैठक होगी।
इससे पहले CJP के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दीपके ने कहा था कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ भी स्वीकार नहीं होगा और जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा, जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती।
अन्य खबरें जानें-



