सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार

चंडीगढ़/अमृतसर, 23 जुलाई: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए छेड़े गए अभियान के दौरान बड़ी सफलता…

In a major breakthrough amidst the ongoing drive to make Punjab a safe and secure state as per directions

चंडीगढ़/अमृतसर, 23 जुलाई: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए छेड़े गए अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने दो व्यक्तियों को छह आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 1 किलो अफीम और 10,000 रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार कर सीमा पार से चल रहे अवैध हथियार एवं नशा तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी आज यहां पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान जोगा सिंह (45) निवासी गांव डल्ल, तरन तारन और मनप्रीत सिंह (28) निवासी गांव काली, तरन तारन के रूप में हुई है। बरामद की गई पिस्तौलों में दो .30 बोर एक्स-शॉट, दो .30 (चीनी), एक .30 बोर तुर्की जिगाना और एक .30 बोर पीएक्स5 स्टोर्म शामिल हैं। पुलिस टीमों ने उनकी मोटरसाइकिल जिसका उपयोग तस्करी के लिए किया जाता था, भी जब्त कर लिया है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी एक विदेशी हैंडलर, जो आपराधिक तत्वों को डिलीवरी के लिए अंतरराष्ट्रीय सीमा पार से अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी में सहायता कर रहा था, के सीधे संपर्क में थे। उन्होंने बताया कि विदेशी हैंडलरों से जुड़े सभी साथियों की पहचान करने और इस नेटवर्क के आगे-पीछे के संबंध स्थापित करने के लिए आगे की जांच जारी है।

इस ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए, पुलिस आयुक्त (सीपी) अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस टीमों ने पहले आरोपी जोगा सिंह को चार अवैध .30 बोर पिस्तौलों सहित गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि लगातार पूछताछ के दौरान, पुलिस ने उसके खुलासे के आधार पर दो और .30 बोर पिस्तौलें बरामद कीं।

अगले ऑपरेशन के दौरान, सीपी पुलिस की टीमों ने आरोपी मनप्रीत सिंह को 1 किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार किया और उसके खुलासे के आधार पर बाद में 1 किलो अफीम और 10,000 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान सामने आया है कि आरोपी जोगा सिंह एक अवैध हथियार आपूर्ति नेटवर्क चला रहा था, जबकि आरोपी मनप्रीत सिंह साझे विदेशी हैंडलर के इशारे पर सीमा पार से नशा तस्करी मॉड्यूल चला रहा था। आरोपी जोगा सिंह एक आदतन अपराधी है जिसके खिलाफ तरन तारन, अमृतसर ग्रामीण, कपूरथला और लुधियाना ग्रामीण में पहले से ही हत्या, शस्त्र अधिनियम, एनडीपीएस अधिनियम, चोरी, डकैती और लूट से संबंधित 21 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

उल्लेखनीय है कि आरोपी जोगा सिंह आपराधिक पृष्ठभूमि वाला अपराधी है। वर्ष 2002 में उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत पहला मामला दर्ज किया गया था। आरोपी जोगा सिंह के खिलाफ दर्ज किए गए पिछले मामलों में थाना खालड़ा, तरन तारन में 2019 को दर्ज एफआईआर नंबर 23 भी शामिल है। यह मामला एक घटना से संबंधित है जिसमें उसने अपने साथी के साथ मिलकर रावी दरिया के पार से नशीले पदार्थों की खेप प्राप्त करने का प्रयास किया। इस दौरान, उसके साथी की दरिया पार करने का प्रयास करते हुए डूबने से मौत हो गई थी।

इस संबंध में, दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं जिनमें से पहला मामला एफआईआर संख्या 162 दिनांक 17.07.2026 को शस्त्र अधिनियम की धारा 25(8) के तहत थाना छेहरटा में और दूसरा मामला एफआईआर संख्या 126 दिनांक 17.07.2026 को एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 और 21-सी के तहत थाना छावनी में दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *