22 जुलाई
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आगाज आज स्कॉटलैंड के ग्लासगो में होने जा रहा है। इसमें भारत के अभियान की शुरूआत आज से हो रही है।इसका उद्घाटन समारोह भारतीय समय के अनुसार 24 जुलाई देर रात 12.30 बजे होगा। भारतीय दल का पहला मुकाबला लॉन बाउल्स में होगा। पहले दिन भारत के खिलाड़ी दो मुकाबलों में उतरेंगे।
महिला पेयर्स स्पर्धा में पिंकी सिंह और रूपा रानी तिर्की की जोड़ी का सामना माल्टा की कोनी रिक्सन और रेबेका रिक्सन से होगा। पुरुष एकल वर्ग में भारत के पुतुल सोनोवाल का मुकाबला कनाडा के मौजूदा विश्व चैंपियन रयान बेस्टर से होगा।
इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में पहली बार लॉन बाउल्स और पैरा बाउल्स की प्रतियोगिताएं इनडोर आयोजित की जा रही हैं। बर्मिंघम 2022 में भारत ने लॉन बाउल्स में एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता था। पिंकी सिंह और रूपा रानी तिर्की उस टीम का हिस्सा रह चुकी हैं।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सीधा प्रसारण Sony Sports Network पर किया जाएगा। इसके अलावा DD Sports और डीडी फ्री डिश पर भी दर्शक मुकाबले देख सकते हैं।

