नई दिल्ली , 23 जुलाई
देशभर में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। IMD ने अगले दो से तीन दिनों के लिए देश के कईं राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार अरब सागर से लगातार आ रही नमी और सक्रिय मानसूनी ट्रफ के कारण कई क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बेहद उग्र बना हुआ है।
IMD ने बताया कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 11 राज्यों में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलेगी।कईं इलाकों में ओलावृष्टि, जलभराव, अचानक बाढ़ की आंशका जताई जा रही है। पहाडी क्षेत्रों में भूस्खलन हो सकता है।उत्तर भारत में बारिश का असर सबसे अधिक देखने को मिल सकता है, जबकि पूर्वी भारत में बिजली गिरने की घटनाओं का खतरा बना रहेगा।
मौसम विभाग ने समुद्री इलाकों के उग्र रहने की चेतावनी दी हैष मछुआरों को कुछ दिनों तक समुद्री इलाकों से दूर रहने की सलाह दी है।
IMD ने लोगों से अपील की है कि वे मौसम विभाग और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, अनावश्यक यात्रा से बचें तथा मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पर लगातार नजर बनाए रखें। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिन देश के कई हिस्सों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं, इसलिए सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।

