श्री फ़तेहगढ़ साहिब में सरकारी नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती मरीज़ों ने की तोड़-फोड़, ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्य विभाग की टीम से की बदसलूकी, पुलिस ने13 लोगों को किया गिरफ्तार

श्री फ़तेहगढ़ साहिब, 19 जुलाई श्री फ़तेहगढ़ साहिब पुलिस ने नशा छोड़ने के लिए सरकारी नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कुछ मरीज़ों पर तोड़-फोड़ करने…

श्री फ़तेहगढ़ साहिब
श्री फ़तेहगढ़ साहिब, 19 जुलाई

श्री फ़तेहगढ़ साहिब पुलिस ने नशा छोड़ने के लिए सरकारी नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कुछ मरीज़ों पर तोड़-फोड़ करने  का आरोप लगा है। आरोपियों ने ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्य और पुलिस विभाग के कर्मचारियों के साथ बदसलूकी भी की। पुलिस ने 13 लोगों को नामजद किया है।

इस मामले के बारे में पूछे जाने पर DSP कुलबीर सिंह ने जानकारी दी कि केंद्र में भर्ती कुछ मरीज़ों ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के साथ बदसलूकी की और केंद्र में लगे शीशे, सिज़र गेट और कैमरों में तोड़-फोड़ शुरू कर दी। साथ ही, धक्का-मुक्की के दौरान पुलिसकर्मी की वर्दी भी फाड़ दी।

DSP कुलबीर सिंह ने बताया कि इस संबंध में फ़तेहगढ़ साहिब पुलिस स्टेशन में दर्ज मामले में 13 लोगों को गिरफ़्तार कर अदालत में पेश किया गया है, जिन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया गया है।

 अन्य खबरें जानें –

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *