प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर PANCHKULA POLICE अलर्ट मोड पर, डॉग स्क्वॉड से बस स्टैंड,भीड़भाड़ वाले बाजारों तथा अन्य संवेदनशील स्थानों पर जांच

पंचकूला, 17 जुलाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज  चंडीगढ़ दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुक्रवार को चंडीगढ़ दौरे को लेकर पंचकूला पुलिस भी पूरी…

पंचकूला पुलिस
पंचकूला, 17 जुलाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज  चंडीगढ़ दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुक्रवार को चंडीगढ़ दौरे को लेकर पंचकूला पुलिस भी पूरी तरह अलर्ट है। चूंकि पंचकूला की सीमाएं चंडीगढ़, पंजाब और हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हुई हैं, इसलिए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करते हुए पूरे जिले में व्यापक स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

नवनियुक्त पुलिस उपायुक्त (DCP) पंचकूला अदिति सिंह ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर जिले के 9 इंटर स्टेट बॉर्डर नाकों सहित शहर के अन्य 9 प्रमुख नाकों समेत कुल 18 नाकों पर चैकिंग बढ़ा दी गई है। इन नाकों पर आने-जाने वाले सभी संदिग्ध वाहनों, व्यक्तियों एवं सामान की गहन जांच की जा रही है। बॉर्डर क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखते हुए प्रत्येक वाहन की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि को समय रहते रोका जा सके।

DCP अदिति सिंह ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों एवं पुलिस चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार पैदल गश्त और वाहन गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा डॉग स्क्वॉड की सहायता से बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, भीड़भाड़ वाले बाजारों तथा अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए पुलिस की विभिन्न टीमें लगातार क्षेत्र में निगरानी कर रही हैं।उन्होंने कहा कि सभी ERV और राइडर टीमों को भी पूर्ण सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा किसी भी संदिग्ध सूचना पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

पंचकूला पुलिस आमजन से भी अपील करती है कि यदि उन्हें कोई संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या वस्तु दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम या डायल 112 पर दें।

अन्य खबरें जानें –

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की पहली HYDROGEN TRAIN क हरी झंडी दिखाकर किया रवाना , जींद से सोनीपत के बीच चलेगी यह ट्रेन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *