15 जुलाई
क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म INSTAMART ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) के साथ साझेदारी कर देश में पहली बार किसी क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर LPG सिलेंडर की ऑन-डिमांड डिलीवरी सेवा शुरू करने की घोषणा की है। इस पहल के तहत उपभोक्ता अब INSTAMART ऐप के जरिए HPCL का 10 किलोग्राम ‘HP नव्या’ कंपोजिट LPG सिलेंडर ऑर्डर कर सकेंगे। कंपनी के अनुसार, HP नव्या एक हल्का, जंग-रोधी और उन्नत सुरक्षा सुविधाओं से लैस कंपोजिट LPG सिलेंडर है।
इस सेवा की खास बात यह है कि इसे इस्तेमाल करने के लिए पहले से घरेलू LPG कनेक्शन होना जरूरी नहीं होगा। इससे छात्र, अविवाहित कामकाजी लोग और छोटे परिवार भी आसानी से LPG सिलेंडर प्राप्त कर सकेंगे।
INSTAMART के CEO अमितेश झा ने कहा कि INSTAMART अब केवल किराना सामान तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उपभोक्ताओं की रोजमर्रा की जरूरतों का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। उन्होंने कहा कि HPCL के साथ यह साझेदारी LPG जैसी सेवा को तेज, सुरक्षित और विश्वसनीय तरीके से उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम है।

