JHAJJAR में JLN नहर से मिला लापता लेक्चरार विकास का शव, तीन दिन पहले रहस्यमय परिस्थितियों से गायब हुए थे लेक्चरार, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंपा

झज्जर, 14 जुलाई झज्जर में जेएलएन से तीन दिन बाद बरामद हुआ लापता लेक्चरार विकास का शव : लापता लेक्चरार विकास को ढूंढ निकालने में…

झज्जर
झज्जर, 14 जुलाई

झज्जर में जेएलएन से तीन दिन बाद बरामद हुआ लापता लेक्चरार विकास का शव : लापता लेक्चरार विकास को ढूंढ निकालने में लगी हुई थी एनडीआरफ, गोताखोर और सिंचाई विभाग की टीमें : सर्च अभियान के दौरान पानी के बहाव को कम करवा कर ढूंढने का किया गया था प्रयास : अकेहडी मदनपुर पंप हाउस के पास मिला लापता विकास दहिया लेक्चरार का शव : तीन दिन पूर्व रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हुआ था मातनहेल का विकास दहिया : रविवार को जेएलएन के पास लावारिश हालत में मिली थी विकास की कार: मृतक के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद पुलिस ने परिजनों को सौंपा : पूर्व शिक्षा मंत्री और झज्जर की विधायक गीता भुक्कल नागरिक अस्पताल पहुंची : भुक्कल ने घटना को लेकर जताया शोक : प्रशासन से की जेएलएन के आसपास चेतावनी बोर्ड और सीसीटीवी लगाए जाने की मांग कहा: इस प्रकार की घटनाएं भविष्य में ना हो इसके लिए सजगता बेहद जरूरी

झज्जर के जवाहर लाल नेहरू (JLN) नहर क्षेत्र से तीन दिन से लापता मातनहेल निवासी लेक्चरर विकास दहिया का शव बरामद होने के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। विकास की तलाश में पिछले तीन दिनों से NDRF, गोताखोरों और सिंचाई विभाग की टीमें लगातार सर्च अभियान चला रही थीं। अभियान के दौरान पानी के तेज बहाव को कम करवाकर भी तलाश की गई।आखिरकार विकास दहिया का शव अकेहड़ी मदनपुर पंप हाउस के पास बरामद हुआ।

गौरतलब है कि विकास दहिया तीन दिन पहले रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए थे। रविवार को उनकी कार JLN के पास लावारिस हालत में मिली थी, जिसके बाद बड़े स्तर पर तलाश अभियान शुरू किया गया था।शव मिलने के बाद उसे नागरिक अस्पताल झज्जर लाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।

घटना की सूचना मिलने पर पूर्व शिक्षा मंत्री एवं झज्जर की विधायक गीता भुक्कल भी नागरिक अस्पताल पहुंचीं और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की।गीता भुक्कल ने प्रशासन से मांग की कि JLN नहर के आसपास चेतावनी बोर्ड, सुरक्षा इंतजाम और CCTV कैमरे लगाए जाएं ताकि भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा के लिए प्रशासन को आवश्यक कदम उठाने चाहिए और संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए।

अन्य खबरें जानें –

HARYANA बीजेपी को लगा बड़ा झटका, अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मुकेश कुमार जनझोत्रा ने छोड़ी पार्टी,सभी पदों से भी दिया त्यागपत्र, पार्टी पर लगाए गंभीर आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *