लुधियाना ,13 जुलाई
लुधियाना के हल्का पूर्वी के विधायक एक बार फिर एक्शन मोड में दिखाई दिए। सुविधा केंद्र में लोगों से कथित तौर पर अधिक पैसे वसूले जाने और आम जनता को हो रही परेशानियों की शिकायतें मिलने के बाद विधायक ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से जवाब-तलब किया तथा स्पष्ट निर्देश दिए कि सरकारी सेवाओं के नाम पर किसी भी व्यक्ति से निर्धारित शुल्क से अधिक राशि नहीं ली जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि कोई कर्मचारी या एजेंट लोगों के साथ धोखाधड़ी या अवैध वसूली करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विधायक ने कहा कि पंजाब सरकार पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था देने के लिए प्रतिबद्ध है तथा आम नागरिकों का आर्थिक शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने लोगों से भी अपील की यदि कोई व्यक्ति सरकारी सेवाओं के बदले अतिरिक्त पैसे मांगता है तो इसकी शिकायत तुरंत संबंधित विभाग या प्रशासन को दें, ताकि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।विधायक के औचक निरीक्षण से सुविधा केंद्र में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने भी अपनी समस्याएं विधायक के सामने रखीं, जिस पर उन्होंने अधिकारियों को तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
अन्य खबरें जाने –



