अमृतसर, 13 जुलाई
अमृतसर की गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (GNDU) का 51वां दीक्षांत समारोह बहुत धूमधाम से आयोजित किया गया। जहां पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया मुख्य अतिथि के तौर पर समारोह में शामिल हुए। इस मौके पर अलग-अलग फैकल्टी के छात्रों को डिग्रियां और मेडल दिए गए।
मीडिया से बात करते हुए गवर्नर गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि दीक्षांत समारोह किसी भी यूनिवर्सिटी का सबसे बड़ा उत्सव होता है, क्योंकि इस दिन छात्रों की कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन का फल उन्हें डिग्री के रूप में मिलता है। उन्होंने कहा कि यह दिन न सिर्फ छात्रों के लिए, बल्कि उनके माता-पिता और शिक्षकों के लिए भी गर्व और खुशी का पल होता है।
गवर्नर ने कहा कि इस बार समारोह में मौजूद सभी 456 छात्रों को मंच पर बुलाया गया और उन्हें व्यक्तिगत रूप से डिग्रियां दी गईं, जिसके लिए उन्होंने वाइस-चांसलर और यूनिवर्सिटी के सभी स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने उन माता-पिता का भी धन्यवाद किया जिन्होंने अपने बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए हर संभव कोशिश की।
उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में जितनी अधिक कोशिश की जाएगी, देश और समाज के लिए परिणाम उतने ही बेहतर होंगे। समारोह के दौरान छात्रों और उनके परिवारों में खुशी और उत्साह का माहौल देखा गया।
अन्य खबरें जाने –



