गैंगस्टरों ते वार का 173वां दिन: पंजाब पुलिस की 1074 स्थानों पर छापेमारी; 911 काबू

चंडीगढ़, 12 जुलाई: राज्य में चलाए जा रहे अभियान ‘गैंगस्टरों ते वार’ के 173वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे प्रदेश में गैंगस्टरों के सहयोगियों…

punjab police

चंडीगढ़, 12 जुलाई: राज्य में चलाए जा रहे अभियान ‘गैंगस्टरों ते वार’ के 173वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे प्रदेश में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित एवं मैप किए गए 1074 ठिकानों पर छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरों ते वार’ अभियान—पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के उद्देश्य से छेड़ी गई निर्णायक मुहिम—का शुभारंभ 20 जनवरी, 2026 को पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव द्वारा किया गया था। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें पूरे राज्य में विशेष अभियान चला रही हैं।

अभियान के 173वें दिन पुलिस टीमों ने 6 हथियार बरामद करते हुए 911 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।
इसके साथ ही अभियान शुरू होने के बाद से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या बढ़कर 47,685 हो गई है।

इसके अतिरिक्त पुलिस ने 510 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई की। अभियान के दौरान 19 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया।

जनता एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 पर वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के संबंध में गोपनीय रूप से सूचना दे सकती है तथा अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों से जुड़ी जानकारी भी साझा कर सकती है।

इस बीच, पंजाब पुलिस ने नशों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के 498वें दिन भी कार्रवाई जारी रखते हुए आज 69 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 829 ग्राम हेरोइन, 565 नशीली गोलियां तथा 5,250 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई।

इसके साथ ही पिछले 498 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या बढ़कर 73,505 हो गई है। नशामुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 13 व्यक्तियों को नशा मुक्ति एवं पुनर्वास उपचार कराने के लिए भी प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *