फरीदाबाद 12 जुलाई
फरीदाबाद के BPTP थाना क्षेत्र के अंतर्गत आगरा कैनाल में शाम करीब 4:00 बजे नहर के किनारे गाड़ी खड़ी कर एक युवक और युवती ने आगरा कैनाल में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची। वही मामले जानकारी देते हुए ACP सेंट्रल राजीव कुमार ने बताया कि शाम करीब 4:00 बजे पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी की नहर के किनारे एक किया गाड़ी खड़ी हुई है और एक लड़का, लड़की ने नहर में छलांग लगा दी है। जिसकी सूचना मिलने के बाद तुरंत पुलिस टीम मौके पर पहुंची है और SDRF टीम को भी सूचना दी ।
ACP ने बताया लड़की का नाम रश्मि है जो सेक्टर 31 की रहने वाली है। वहीं लड़का पल्ला थाना क्षेत्र के अंतर्गत का रहने वाला बताया जा रहा है। फिलहाल और जानकारी मिलने के बाद पता चल पाएगा कि आखिर नहर में दोनों के कूदने की क्या कुछ वजह है । हालांकि नहर के किनारे पर खड़ी हुई गाड़ी से हथोड़ा और खून के साक्ष्य भी मिले हैं। पुलिस द्वारा इस मामले की जांच जारी है।
अन्य खबरें जानें-



