पंचकूला 10 जुलाई
मानसून की पहली बारिश ने पंचकूला की प्रशासनिक तैयारियों की हकीकत सामने ला दी है। पंचकूला के सेक्टर-1 स्थित ज़िला लघु सचिवालय की छत से बारिश का पानी टपकने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।जिस लघु सचिवालय से पूरे ज़िले का प्रशासन संचालित होता है।
वहीं पानी टपकने की तस्वीरें कई सवाल खड़े कर रही हैं। आखिर जब सबसे महत्वपूर्ण सरकारी भवन की यह स्थिति है, तो आम सरकारी इमारतों की हालत कैसी होगी?हालांकि, अभी तक इस मामले में संबंधित विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि प्रशासन इस समस्या का समाधान कब तक करता है।
अन्य खबरेें जानें –


