गैंगस्टरां ते वार का 170वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 597 स्थानों पर छापेमारी; 323 गिरफ्तार

चंडीगढ़, 9 जुलाई: प्रदेश में चल रहे अभियान ‘गैंगस्टरां ते वार’ के 170वें दिन पंजाब पुलिस ने आज राज्य भर में गैंगस्टरों के सहयोगियों के…

punjab police

चंडीगढ़, 9 जुलाई:

प्रदेश में चल रहे अभियान ‘गैंगस्टरां ते वार’ के 170वें दिन पंजाब पुलिस ने आज राज्य भर में गैंगस्टरों के सहयोगियों के पहचाने गए और मैप किए गए 597 स्थानों पर छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरां ते वार’ – पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए निर्णायक जंग, जो 20 जनवरी, 2026 को पुलिस निदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा शुरू की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्य भर में विशेष कार्रवाइयां कर रही हैं।

170वें दिन पुलिस टीमों ने चार हथियारों सहित 323 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे अभियान की शुरुआत के बाद कुल गिरफ्तारियां 46,009 हो गईं।इसके अलावा 250 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई है। पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान 6 फरार अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।

लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों की गुप्त रूप से रिपोर्ट कर सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों के बारे में सूचना भी दे सकते हैं।

इस दौरान, पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपने अभियान ‘ युद्ध नशियां विरुद्ध’ को 495वें दिन भी जारी रखते हुए, आज 58 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 1.5 किलो हेरोइन, 525 नशीली गोलियां और 6160 रुपये ड्रग मनी बरामद की गई। इसके साथ ही केवल 495 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 72,671 हो गई है। नशा मुक्ति अभियान के हिस्से के रूप में, पंजाब पुलिस ने आज चार व्यक्तियों को नशा मुक्ति और पुनर्वास उपचार कराने के लिए राजी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *