SHARE MARKET में चौथे दिन भी लगातार तेजी, हरे निशान से खुला बाजार ,सेंसेक्स 379 अंक उछला, निफ्टी 24,300 के पार

मुंबई 6  जुलाई सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन  भी सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने मजबूती के साथ शुरुआत की। शुरुआती कारोबार…

SHARE MARKET
मुंबई 6  जुलाई

सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन  भी सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने मजबूती के साथ शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों हरे निशान में खुले। बाजार में यह तेजी मॉनसून को लेकर बढ़ी उम्मीदों के चलते देखने को मिली।

सुबह के समय सेंसेक्स 379.66 अंक (0.48%) की बढ़त के साथ 78,143.57 पर कारोबार करता दिखा। वहीं निफ्टी 50 भी 97.21 अंक (0.40%) चढ़कर 24,368.05 के स्तर पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान निफ्टी लगातार 24,300 के ऊपर बना रहा।विदेशी मुद्रा बाजार में हालांकि रुपये पर दबाव देखने को मिला। अमेरिकी डॉलर की मजबूती के बीच रुपया 10 पैसे कमजोर होकर 95.28 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

 

विशेषज्ञों के अनुसार बाजार की तेजी के पीछे कई सकारात्मक कारण हो सकते हैं।देश के विभिन्न हिस्सों में हो रही बारिश के चलते उम्मीदें बढ़ी हैं, जिससे कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को लेकर निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है। इसके अलावा विदेशी संस्थागत निवेशकों ने एक बार फिर भारतीय बाजार में खरीदारी शुरू की है, जिससे बाजार को अतिरिक्त समर्थन मिला है।

बाजार में लार्जकैप शेयरों के साथ-साथ ब्रॉडर मार्केट में भी खरीदारी का माहौल देखने को मिला। लगातार चौथे दिन की इस तेजी ने निवेशकों का भरोसा और मजबूत किया है।

अन्य खबरें जाने –

JHAJJAR में स्कूल के पास मिले दो लोगों के शव, पास मे ही प़ड़े मिला नीला ड्रम और प्लास्टिक का पाइप, सिर पर मिले चोटों के निशान

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *