झज्जर 6 जुलाई
झज्जर – गुरुग्राम मार्ग पर सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब सहवाग स्कूल के पास सड़क किनारे दो लोगों के शव पड़े मिले। इस घटना की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस टीम को शवों के पास एक नीला ड्रम और पानी की प्लास्टिक की पाइप भी मिली है, जिन्हें जांच के दायरे में लिया गया है।फिलहाल दोनों शवों की पहचान नहीं हो सकी है।
पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल भेज दिया है। प्रारंभिक तौर पर पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल से मिले सामान, आसपास के साक्ष्यों और अन्य संभावित सुरागों के आधार पर मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना के संबंध में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।
सदर झज्जर थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह किसी प्रकार से कोई सड़क दुर्घटना नहीं लग रही है। हत्या किए जाने की आशंका है। डेड बॉडी के सिर पर चोट के निशान है। मौके पर FSL की टीम को बुलाया गया। पहचान के लिए आसपास की CCTV फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही शवों की पहचान हो जाएगी और आरोपियों को जल्द ही पक़ा जाएगा ।
अन्य खबरें जाने –


