रेवाड़ी 6 जुलाई
हरियाणा के रेवाड़ी जिले के हंस नगर में रविवार शाम एक मकान में हुए धमाके से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। धमाका इतना तेज था कि घर के दरवाजे और खिड़कियों के शीशे टूटकर गिर गए, जबकि घर का मुख्य लोहे का गेट भी क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में एक युवती समेत चार लोग झुलस गए, जिनमें युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
आस पास के लोगों ने बताया कि धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग इसे बम विस्फोट समझकर घरों से बाहर निकल आए। हालांकि घर में रखा गैस सिलिंडर, फ्रिज और अन्य सभी सामान पूरी तरह सुरक्षित मिले हैं, जिससे कि शुरुआती जांच में सिलिंडर फटने की आशंका से जताई नही जा रही है।
सेना से रिटायर्ड सतबीर चौहान के घर हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार हादसा सेना से रिटायर सतबीर चौहान के घर हुआ। रविवार शाम उनकी 23 वर्षीय बेटी तनु घर में कपड़ों पर प्रेस कर रही थी। इसी दौरान अचानक जोरदार धमाका हो गया। उस समय घर में सतबीर चौहान, उनकी पत्नी मधु, बेटी तनु, रिश्तेदार की छोटी बच्ची खुशी और पड़ोसी जयभगवान मौजूद थे। जयभगवान CRPF में तैनात हैं।
धमाके में तनु गंभीर रूप से झुलस गई, जबकि सतबीर चौहान, जयभगवान और बच्ची खुशी भी घायल हो गए। सभी घायलों को पहले सिविल अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तनु को PGI रोहतक रेफर कर दिया गया ।परिजनों के अनुसार तनु की शादी इसी साल होने वाली है जोकि 25 नवंबर को तय
FSL टीम जुटा रही साक्ष्य
घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस और फोरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीमें पहुंची। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही विस्फोट के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।फिलहाल पूरे इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।
अन्य खबरें जाने –
गैंगस्टरों ते वार का 166वां दिन: पंजाब पुलिस ने 704 स्थानों पर छापेमारी, 405 व्यक्ति गिरफ्तार


