KAPURTHALA NEWS : बरसात में बिजली के उपकरण बने खतरा, इन्वर्टर से करंट लगने पर महिला के दोनों हाथ झुलसे

कपूरथला 4  जुलाई कपूरथला के मोहल्ला संतपुरा में बारिश के बाद एक इन्वर्टर में करंट आने से एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। हादसे…

कपूरथला
कपूरथला 4  जुलाई

कपूरथला के मोहल्ला संतपुरा में बारिश के बाद एक इन्वर्टर में करंट आने से एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। हादसे में महिला के दोनों हाथ बुरी तरह झुलस गए, जिसके बाद उसे तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती कराया गया।

स्विच बंद करते समय लगा करंट

सिविल अस्पताल कपूरथला में उपचाराधीन गुरप्रीत कौर, पत्नी हरप्रीत सिंह, निवासी गली नंबर-2, मोहल्ला संतपुरा, ने बताया कि शुक्रवार को हुई बारिश के बाद उनके घर में रखा इन्वर्टर बारिश का पानी लगने से गीला हो गया था। जब वह इन्वर्टर का स्विच बंद करने लगीं तो अचानक उन्हें तेज करंट लग गया, जिससे उनके दोनों हाथ झुलस गए।

पड़ोसियों ने पहुंचाया अस्पताल

घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों और पड़ोसियों ने महिला को सिविल अस्पताल कपूरथला पहुंचाया, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. ने उनका उपचार शुरू किया। फिलहाल महिला का इलाज जारी है।

बरसात के मौसम में बरतें सावधानी

इस घटना ने एक बार फिर बरसात के मौसम में बिजली के उपकरणों का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतने की जरूरत को उजागर किया है। विशेषज्ञों का कहना है कि गीले इन्वर्टर, स्विच या अन्य विद्युत उपकरणों को बिना बिजली सप्लाई बंद किए हाथ नहीं लगाना चाहिए, क्योंकि इससे गंभीर हादसा हो सकता है।

अन्य ख़बरें जानें-

HARYANA में मानसून ने दी दस्तक,अंबाला में झमाझम हुई बारिश,भीषण गर्मी से लोगों को मिली राहत

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *