अंबाला 4 जुलाई
आखिरकार हरियाणा में मानसून ने दस्तक देदी । आज अंबाला में मानसून की पहली बारिश हुई । बारिश से जहां एक तरफ मौसम सुहावना हुआ लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट आई है। वहीं किसानों के लिए भी बारिश फायदेमंद साबित हुआ। खेतों में धान की रोपाई के लिए बारिश काफी फायदेमंद साबित होती है।दूसरे राज्यों से आए काम की तलाश में मजदूरों के चेहरे भी खिल उठे हैं, क्योंकि अब खेतो में काम बढ़ने की उम्मीद है।
बारिश का असर बाजारों मे भी देखने को मिल सकता है । स्थानीय लोगों का कहना हे कि सुहावना मौसम होने के कारण बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ सकती है।
अन्य ख़बरें जानें-



