कुरुक्षेत्र 4 जुलाई
कुरुक्षेत्र में हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) की ओर से 5 जुलाई को एडीए की परीक्षा होने वाली है । इसके लिए अधिकारियों ने बैठक की । रविवार को होने वाली सहायक जिला न्यायवादी (ADA) परीक्षा के लिए 38 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं जिसमें 10,620 परीक्षार्थी परीक्षा देगें । नकल रहित परीक्षा के लिए BNSS की धारा 163 लागू की जाएगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन, ब्लू टूथ सहित हर प्रकार के यंत्र लाने की पांबदी रहेगी।परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में केवल पैन, एडमिट कार्ड और अपना पहचान पत्र ही लेकर जाने की अनुमति रहेगी। हर परीक्षा केन्द्र के बाहर पुलिस बल तैनात रहेगा।
परीक्षा के आयोजन के लिए जिला परिषद के सीईओ को नोडल अधिकारी बनाया गया है। हरियाणा लोक सेवा आयोग सदस्य आनंद शर्मा ने बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा के लिए 6 अधिकारियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
बाहर से आने वाले बच्चों को परीक्षा केन्द्र पर तक पहुंचाने के लिए विशेष बसें चलाई जाएगी। जिसकी सेवाएं सुबह 7 बजे से शुरू होंगी। पेपर सुबह 10 बजे से शुरू होगा। सुबह 8.30 बजे से एंट्री दी जाएगी। 9.50 के बाद किसी को भी एंट्री नहीं मिलेगी। इसलिए अभ्यार्थी समय पर सेंटर पर पहुंचे।
अन्य ख़बरें जानें-
मरीज को छोड़कर लौट रही एंबुलेस में लगी आग , 3 मिनट में जलकर हुई खाक, सिर्फ लोहे का ढांचा रह गया



