मरीज को छोड़कर लौट रही एंबुलेस में लगी आग , 3 मिनट में जलकर हुई खाक, सिर्फ लोहे का ढांचा रह गया

कुरुक्षेत्र 4 जुलाई हरियाणा के कुरुक्षेत्र से मरीज को छोड़कर लौट रही सरकारी BLS (बेसिक लाइफ सपोर्ट) एंबुलेंस में अचानक आग लग गई। आग इतनी…

कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र 4 जुलाई

हरियाणा के कुरुक्षेत्र से मरीज को छोड़कर लौट रही सरकारी BLS (बेसिक लाइफ सपोर्ट) एंबुलेंस में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि 3 मिनट के अंदर ही एंबुलेंस लोहे का ढांचा बन गई । यह हादसा उस समय हुआ जब एंबुलेंस मरीज को चंड़ीगढ़ PGI छोड़कर वापिस लौट रही थी। एंबुलेंस के ड्राइवर ने जब बोनट से धुंआ उठते देखा तो एंबुलेंस को रोक दिया । जब बोनट खोला तो इंजन में पहले से ही आग लगी हुई थी। आग की सूचना तुरंत फायर बिग्रेड को दी गई । मौके पर पहुंचकर फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया , लेकिन तब तक एंबुलेंस पूरी तरह से जल चुकी थी। यह घटना  दो दिन पुरानी बताई जा रही है।

LNJP अस्पताल में BLS एंबुलेंस पर तैनात ड्राइवर कृष्ण कुमार ने बताया कि अस्पताल में एक मरीज को PGI चंडीगढ़ रेफर किया था। उसने मरीज को अपनी सरकारी BLS एंबुलेंस से PGI चंडीगढ़ तक पहुंचाया। मरीज को सुरक्षित PGI चंडीगढ़ छोड़ने के बाद कुरुक्षेत्र लौट रहा था।अंबाला के सद्दोपुर गांव के पास पहुंचते ही उसे चलती एंबुलेंस के बोनट से धुआं उठता दिखाई दिया। उन्होंने तुरंत एंबुलेंस सड़क किनारे रोक दी। जैसे ही बोनट खोला, तो उसमें पहले से आग लगी हुई थी। बोनट खुलते ही आग की तेज लपटें निकलने लगीं और देखते ही देखते आग पूरी तरह से एंबुलेंस में भड़क गई। ड्राइवर ने आग बुझाने के लिए एंबुलेंस के पीछे रखा फायर एक्सटिंग्विशर निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक आग इतनी फैल चुकी थी कि कुछ भी करना संभव नहीं रहा।

हालांकि  एंबुलेंस में आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया । शुरुआती तौर पर आशंका जताई जा रही है कि इंजन में शॉर्ट सर्किट से आग शार्ट सर्किट से या कोई तकनीकी खराबी से लगी है। हालांकि जांच के बाद ही आग लगने की वजह साफ होगी। ड्राइवर ने मामले की जानकारी विभाग को दी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

अन्य ख़बरें जानें-

FARIDABAD में फूड विभाग की रेड , रेस्टोरेंट से खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल, मिलावट होने पर होगी सख्त कार्रवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *