कपूरथला 3 जुलाई
कपूरथला की मॉडर्न जेल में सर्च आपरेशन के दौरान एक आरोपी से दो स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद किए गए । बताया जा रहा है कि दोनों फोन आरोपी को CRPF के एक हेड कांस्टेबल ने उपलब्ध कराए थे। इस मामले में सहायक सुप्रिडेंट की शिकायत पर थाना कोतवाली पुलिस ने आरोपी हवालाती और हेड कांस्टेबल के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मॉडर्न जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट किरपाल सिंह ने थाना कोतवाली में दी शिकायत में बताया कि जेल में बंद आर्म्स एक्ट केस के हवालाती सिपाहिया उर्फ़ शाही उर्फ अली पुत्र मोहम्मद बशीर की तलाशी के दौरान उसके कब्जे से रेडमी और रियलमी कंपनी के दो स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद किए गए।आरोपी से हुई पूछताछ के दौरान उसने बताया कि दोनों मोबाइल फोन उसे CRPF के हेड कांस्टेबल मोहम्मद अशरफ, निवासी कठुआ ने उपलब्ध करवाए थे। शिकायत के आधार पर थाना कोतवाली पुलिस ने आरोपी हवालाती सिपाहिया और हेड कांस्टेबल मोहम्मद अशरफ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है कि मोबाइल फोन जेल के अंदर कैसे पहुंचे और इसमें किसी अन्य व्यक्ति की भी संलिप्तता है या नहीं।
अन्य ख़बरें जानें-
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि



