LUDHIANA में मोहर्रम के दौरान तलवारें लहराने का वीडियो हुआ वायरल, शाही इमाम ने की सख्त कार्रवाई की मांग,पुलिस जांच में जुटी

लुधियाना 2  जुलाई लुधियाना में मोहर्रम के दौरान कुछ युवकों द्वारा नंगी तलवारें लहराने और कथित तौर पर हुड़दंग करने का मामला सामने आया है।…

लुधियाना

लुधियाना 2  जुलाई

लुधियाना में मोहर्रम के दौरान कुछ युवकों द्वारा नंगी तलवारें लहराने और कथित तौर पर हुड़दंग करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। इसके बाद पंजाब के शाही इमाम ने इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, मोहर्रम के अवसर पर  कार्यक्रम आयोजित किया गया था।कार्यक्रम के दौरान कुछ युवकों को हाथों में तलवारें लेकर प्रदर्शन करते और हंगामा करते हुए देखा गया। इस पूरी घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर फैल गया।

वीडियो सामने आने के बाद पंजाब के शाही इमाम ने इसकी कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि इस्लाम अमन, भाईचारे और अनुशासन का संदेश देता है और धार्मिक आयोजनों के नाम पर कानून व्यवस्था को प्रभावित करना या समाज में तनाव पैदा करना स्वीकार्य नहीं है।

शाही इमाम ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की पहचान की जाए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति धार्मिक आयोजनों की आड़ में कानून-व्यवस्था को चुनौती न दे सके।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो के आधार पर संबंधित लोगों की पहचान की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अन्य ख़बरें जानें-

HISAR पुलिस लॉकअप में युवक की मौत, थाने में मचा हडकंप, पोस्टमार्पटम रिपोर्ट का इंतजार

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *