Jalandhar Beadabi: जालंधर के गुरुद्वारा साहिब में गुटका साहिब की बेअदबी, महिला गिरफ्तार

Jalandhar Beadabi: जालंधर के गांव सगवाल में स्थित श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी की घटना सामने आई है। इस घटना को लेकर लोगों…

Jalandhar Beadabi: जालंधर के गुरुद्वारा साहिब में गुटका साहिब की बेअदबी, महिला गिरफ्तार

Jalandhar Beadabi:

जालंधर के गांव सगवाल में स्थित श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी की घटना सामने आई है। इस घटना को लेकर लोगों में भारी रोष है। घटना की सूचना स्थानिय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। जानकारी देते हुए गांव की सरपंच प्रवीण कुमारी ने कहा कि एक महिला द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। महिला शोर मचाते हुए गुरुद्वारा साहिब में घुसी और उसने गुटका साहिब के अंगों को फाड़ दिया। घटना के दौरान गुरुद्वारा साहिब में बच्चे मौजूद थे। इस दौरान महिला द्वारा की गई (Jalandhar Beadabi) हरकत देख वह भाग गईं। महिला द्वारा जमकर हंगामा किया गया।

गुटका साहिब के अंग महिला द्वारा फाड़े गए

मौके पर पहुंची पुलिस ने हेड ग्रंथी के बयानों पर महिला के खिलाफ केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार महिला की पहचान राधिका के रूप में हुई है। घटना के दौरान गुरुद्वारा साहिब में कोई कमेटी मेंबर मौजूद नहीं था। प्रवीण कुमारी ने कहा कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही थी। दरअसल, महिला पहले गली में तालियां बजाकर भांगड़ा डाल रही थी। इस दौरान वह एक घर में चली गई। जिसके बाद घर से बाहर निकलकर वह गुरुद्वारा साहिब में चली गई। घटना के दौरान गुरुद्वारा साहिब में बच्चे पाठ कर रहे थे। महिला की हरकत देखकर बच्चे गुरुद्वारा साहिब से भाग गए। इस दौरान गुरुद्वारा साहिब में गुटका साहिब के अंग महिला द्वारा फाड़ दिए गए।

महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं

प्रवीण कुमारी ने कहा कि गांववासी महिला को छत से नीचे लेकर आए और उन्होंने महिला की मानसिक स्थिति ठीक ना होने के कारण जाने के लिए कहा। लेकिन महिला घटना स्थल से जाने की बजाए खेतों में लेट गई। घटना का पता चलने पर लोगों ने रोष जताते हुए महिला से मारपीट भी की। गांव वासियों को महिला की बोली समझ नहीं आ रही थी। गांव वासियों ने गुरुद्वारा साहिब की कमेटी के सदस्यों को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे कमेटी के सदस्यों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि महिला ने सिर पर परना बांधा हुआ है। इस दौरान गांव वासियों द्वारा डंडे मारते हुए उसे भगाया जा रहा है।

जांच में जुटी पुलिस

चौकी इंचार्ज ने बताया कि संगवाल गांव में सरपंच ने सूचना दी थी कि प्रवासी महिला द्वारा गुरुद्वारा साहिब में गुटका साहिब की बेअदबी की गई। इस दौरान घटना स्थल पर हैड ग्रंथी कमलजीत लाल ने शिकायत दी। जिसमें उन्होेंने कहा कि रोजाना की तरह वह गुरुद्वारा साहिब में पाठ कर रहे थे। इस दौरान वह बाथरूम में चले गए। गुरुद्वारा साहिब में बच्चे पाठ कर रहे थे, तभी एक महिला गुरुद्वारा साहिब में आ गई। महिला द्वारा गुरुद्वारा साहिब में गुटका साहिब की बेअदबी की गई। महिला को लोगों द्वारा काबू कर लिया गया। पुलिस ने बिहार की रहने वाली महिला राधिका को गिरफ्तार करके मामला दर्ज कर लिया गया। महिला का भाषा झारखंड की बोल रही थी। जांच के दौरान पता चला है कि वह परेशान थी और गुरुद्वारा साहिब में गई थी। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। हालांकि घटना के दौरान कमेटी मेंबर गुरुद्वारा साहिब में मौजूद नहीं थे।

अन्य ख़बरें जानें-

Punjab on track to become global industrial hub: Speaker Kultar Singh Sandhwan

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *