Morinda Stray Dog:
मोरिंडा के वार्ड नंबर एक की गार्डन कॉलोनी में तीसरी कक्षा की नौ साल की छात्रा कृतिया को आवारा कुत्तों ने काटा और नोच-नोचकर मार ड़ाला। माँ ने बताया कि, दोपहर के समय बच्ची को दुकान दूध लाने भेजा था। रास्ते में आवारा कुत्तों ने उसे (Morinda Stray Dog) घेरकर काटा और नोच-नोचकर कर खाया।
बुजुर्ग महिला ने की बच्ची को बचाने की कोशिश
एक बुजुर्ग महिला ने बच्ची की चीखें सुनकर, कुत्तों को भगाने की कोशिश की। कुत्तों ने बच्ची को बुरी तरह नोचकर घायल कर दिया था। पास रहने वाले परगट सिंह खालसा, के एक युवक ने तुरंत बच्ची को स्थानीय प्राइवेट अस्पताल पहुँचाया। जहाँ डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया और चंडीगढ़ रेफर कर दिया। वहाँ डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
आवारा कुत्तों का कहर
गार्डन कॉलोनी के निवासियों का कहना है कि शहर में आवारा कुत्ते और जानवर खुलेआम घूमते हैं। जिससे लोगों की जान को खतरा है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद के अधिकारियों से बार-बार गुहार लगाने के बावजूद अधिकारी कोई ध्यान नहीं देते। जिसके कारण उस लड़की के माता-पिता की मौत हो गई।
अन्य ख़बरें जानें-
Hukamnama Sri Darbar Sahib: ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਤੋਂ ਅੱਜ ਦਾ ਹੁਕਮਨਾਮਾ
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

