Patiala Protest: पटियाला में डिंपल को न्याय दिलाने के लिए तोपखाना मोड़ पर विरोध प्रदर्शन

Patiala Protest: पटियाला के तोपखाना मोड़ पर आज डिंपल के परिवार वालों और जिंगर समुदाय की ओर से एक बड़ा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा…

Patiala Protest: पटियाला में डिंपल को न्याय दिलाने के लिए तोपखाना मोड़ पर विरोध प्रदर्शन

Patiala Protest:

पटियाला के तोपखाना मोड़ पर आज डिंपल के परिवार वालों और जिंगर समुदाय की ओर से एक बड़ा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। डिंपल मोहाली की एक कंपनी में काम करती थी और उसके ही एक साथी ने चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी थी। प्रदर्शन के दौरान डिंपल को (Patiala Protest) श्रद्धांजलि दी गई। उसकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा और आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की।

डिंपल को न्याय

परिवार और जिंगर समुदाय के नेताओं ने मांग की कि डिंपल के कथित हत्यारे को कानून के मुताबिक कड़ी सजा दी जाए, घटना से जुड़ी कंपनी की भूमिका की जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाए और महिला आयोग की एक सदस्य द्वारा कथित तौर पर कहे गए अपमानजनक शब्दों के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी जाए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक डिंपल को न्याय नहीं मिल जाता, वे अपनी आवाज़ उठाते रहेंगे। यह विरोध प्रदर्शन सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक जारी रहेगा।

अन्य ख़बरें जानें-

Gurdaspur Neighbour Dispute: गुरदासपुर में छत की दीवार को लेकर दो पड़ोसी परिवारों में झगड़ा

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *