Sangrur Accident:
संगरूर-पटियाला नेशनल हाईवे (NH-07) पर वीरवार सुबह करीब 3 बजे PGI घबादान के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, ब्रेज़ा कार (PB11CS0089) संगरूर से पटियाला की ओर जा रही थी। तभी अचानक कार डिवाइडर पार कर गई और सामने से आ (Sangrur Accident) रहे एक ट्रक (HR69B3132) से टकराई।
कार चालक की मौत
इस हादसे में कार चालक जगदीश कुमार (34), पुत्र मेहर चंद, निवासी अबलोवाल, नाभा रोड, पटियाला गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत एम्बुलेंस से सिविल अस्पताल संगरूर ले जाया गया, जहाँ उनकी मौत हो गई। पुलिस को कार की तलाशी के दौरान एक iPhone 17 और 10,040 रुपये नकद मिले, जिन्हें मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अन्य ख़बरें जानें-
Jalandhar Congress MLA ED Raid: जालंधर में मनी लॉन्ड्रिंग केस के चलते ED दफ्तर
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

