कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने मनरेगा यूनियन से की मुलाकात; समयबद्ध तरीके से मांगों के समाधान का दिया भरोसा

चंडीगढ़, 2 जून : मनरेगा कर्मचारियों की मांगों एवं चिंताओं को दूर करने के उद्देश्य से पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह…

In a bid to address demands and concerns of MGNREGA workers, Punjab Rural Development and Panchayats Minister

चंडीगढ़, 2 जून : मनरेगा कर्मचारियों की मांगों एवं चिंताओं को दूर करने के उद्देश्य से पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने यहां पी.एस.पी.सी.एल. गेस्ट हाउस में मनरेगा कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और उनकी लंबित मांगों को शीघ्र एवं समयबद्ध तरीके से हल करने का भरोसा दिया।

सौंद ने विभाग के सचिव श्री अजित बालाजी जोशी तथा संयुक्त विकास आयुक्त-कम-कमिश्नर शैना अग्रवाल के साथ यूनियन प्रतिनिधियों की मांगों और मुद्दों को गंभीरता से सुना। उल्लेखनीय है कि राज्य भर में मनरेगा के अंतर्गत लगभग 2100 कर्मचारी कार्यरत हैं।

तरुनप्रीत सिंह सौंद ने मनरेगा कर्मचारियों द्वारा ग्रामीण विकास कार्यक्रमों के क्रियान्वयन तथा सरकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत करने तथा पंजाब के गांवों में रहने वाले लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में इन कर्मचारियों की अहम भूमिका रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार उनकी जायज़ मांगों को समयबद्ध तरीके से हल करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।

मंत्री ने यूनियन प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के दूरदर्शी एवं गतिशील नेतृत्व में पंजाब सरकार मनरेगा कर्मचारियों के हितों की रक्षा और उनके कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार पारदर्शी, कर्मचारी-हितैषी और जवाबदेह प्रशासन पर विश्वास रखती है तथा कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

पंजाब सरकार की जन-हितैषी नीति का उल्लेख करते हुए मंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं, सरकारी कर्मचारियों और ग्रामीण समुदाय सहित समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार समग्र विकास सुनिश्चित करने, ग्रामीण शासन को मजबूत करने, रोजगार के बेहतर अवसर पैदा करने तथा राज्य भर में नागरिक-केंद्रित सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

इस दौरान ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के सचिव श्री अजित बालाजी जोशी ने भी प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि बैठक में उठाए गए सभी मुद्दों की संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर गहन जांच की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि नीतिगत निर्णयों और वित्तीय प्रभावों से जुड़े मामलों के व्यावहारिक एवं टिकाऊ समाधान हेतु वित्त विभाग से भी चर्चा की जाएगी।

बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों में यूनियन के सदस्य गुरसेवक सिंह, प्रेम सुखदास, गुरदीप दास, सुखप्रताप, दविंदर सिंह, अमरीक सिंह महिराज, रणजीत सिंह, अमृतपाल सिंह और संदीप कक्कड़ शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *