गैंगस्टरों ते वार का 125वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 519 स्थानों पर छापेमारी; 258 गिरफ्तार

चंडीगढ़, 25 मई: सूबे में चल रही निर्णायक मुहिम ‘गैंगस्टरों ते वार’ के 125वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के साथियों…

Mann Govt's Yudh Nashean Virudh Brings Over 90,000 Drug Abuse ictims Into De-addiction, Treatment & Recovery Across Punjab

चंडीगढ़, 25 मई: सूबे में चल रही निर्णायक मुहिम ‘गैंगस्टरों ते वार’ के 125वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के साथियों के चिन्हित और मैप किए गए 519 ठिकानों पर छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरों ते वार’ — पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए निर्णायक जंग है, जिसे 20 जनवरी, 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा शुरू किया गया था। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के तालमेल से सभी जिलों की पुलिस टीमें पूरे राज्य में विशेष कार्रवाइयाँ कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि 125वें दिन पुलिस टीमों ने 258 व्यक्तियों को नौ हथियारों सहित गिरफ्तार किया, जिससे मुहिम की शुरुआत के बाद कुल गिरफ्तारियों की संख्या 31,957 हो गई है।

इसके अलावा 62 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई की गई है, जबकि 22 व्यक्तियों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।

लोग, एंटी गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से गुप्त रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में रिपोर्ट कर सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों संबंधी सूचना भी दे सकते हैं।

इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के विरुद्ध अपनी मुहिम ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ को 450वें दिन भी जारी रखते हुए आज 50 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 1.5 किलो हेरोइन, 580 नशीली गोलियाँ/कैप्सूल तथा 1050 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। इसके साथ ही केवल 450 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 65,481 हो गई है। नशा छुड़ाओ मुहिम के हिस्से के रूप में, पंजाब पुलिस ने आज 11 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार करवाने के लिए राजी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *