नगर काउंसिल दीनानगर, गुरदासपुर, कादियां और शाम चौरासी के सदस्यों के चुनाव हेतु आम चुनाव 13 जून को होंगे: राज्य चुनाव आयोग, पंजाब

चंडीगढ़, 26 मई 2026: स्थानीय निकाय विभाग, पंजाब द्वारा पंजाब म्यूनिसिपल एक्ट, 1911 की धारा 13-ए के अंतर्गत जारी अधिसूचना संख्या 03/01/इलेक्शन्स(एस-2)/एमईबी/2026/78 दिनांक 21.05.2026 के…

ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਆਮ ਚੋਣਾਂ 13 ਜੂਨ ਨੂੰ ਹੋਣਗੀਆਂ: ਰਾਜ ਚੋਣ ਕਮਿਸ਼ਨ, ਪੰਜਾਬ

चंडीगढ़, 26 मई 2026:

स्थानीय निकाय विभाग, पंजाब द्वारा पंजाब म्यूनिसिपल एक्ट, 1911 की धारा 13-ए के अंतर्गत जारी अधिसूचना संख्या 03/01/इलेक्शन्स(एस-2)/एमईबी/2026/78 दिनांक 21.05.2026 के अनुसार राज्य चुनाव आयोग, पंजाब ने नगर काउंसिल दीनानगर, नगर काउंसिल गुरदासपुर, नगर काउंसिल कादियां तथा नगर काउंसिल शाम चौरासी के सदस्यों के चुनाव के लिए आम चुनाव करवाने की तिथियों की घोषणा कर दी है।

चुनाव कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्र 30.05.2026 (शनिवार) को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय में दाखिल किए जाने शुरू होंगे और अंतिम तिथि 03.06.2026 (बुधवार) दोपहर 03:00 बजे तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 04.06.2026 (वीरवार) को की जाएगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 05.06.2026 (शुक्रवार) दोपहर 03:00 बजे तक होगी। इन नगर काउंसिलों के चुनाव 13.06.2026 (शनिवार) को सुबह 08:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक करवाए जाएंगे। मतदान के तुरंत बाद उसी दिन मतों की गिनती की जाएगी।

आयोग ने इन चुनावों को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से करवाने के लिए सभी प्रबंध पूरे कर लिए हैं।

चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही इन नगर काउंसिलों के अधिकार क्षेत्र में, जहां चुनाव होने हैं, आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है और यह चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक लागू रहेगी।

अन्य ख़बरें जानें-

Dhariwal Municipal Council Elections: ਵੋਟਰਾਂ ਵਿੱਚ ਭਾਰੀ ਉਤਸ਼ਾਹ, 13 ਵਾਰਡਾਂ ‘ਚ ਚੌਕੋਣੇ ਮੁਕਾਬਲੇ ਦਰਮਿਆਨ ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਨੇ ਜਿੱਤ ਲਈ ਝੋਕੀ ਤਾਕਤ

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *