पंचकूला: हरियाणा पुलिस की राज्य अपराध शाखा के अंतर्गत आने वाली मानव तस्करी निरोधक इकाई एक बुजुर्ग महिला की तलाश में जुटी है। चंडीमंदिर थाना क्षेत्र के नया गांव की रहने वाली 66 वर्षीय प्रेमलता पिछले साल जनवरी (2025) से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हैं। काफी तलाश के बाद भी जब उनका कोई सुराग नहीं मिला, तो पुलिस ने आम जनता से सहयोग की अपील की है।
लापता महिला प्रेमलता पत्नी पाला राम, नया गांव, थाना चंडीमंदिर (जिला पंचकूला) की निवासी हैं। उनके बेटे संदीप कुमार द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के अनुसार, वह 5 जनवरी 2025 को अपने घर से बिना बताए कहीं चली गईं और वापस नहीं लौटीं। इस संबंध में चंडीमंदिर थाने में मुकदमा नंबर 06 (धारा 127 (6) भारतीय न्याय संहिता – BNS) दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए अब इसकी गहन जांच मानव तस्करी निरोधक इकाई, पंचकूला द्वारा की जा रही है।
बुजुर्ग महिला की पहचान
नाम: प्रेमलता
पति का नाम: पाला राम
उम्र: लगभग 66 वर्ष
शारीरिक बनावट: दुबला-पतला शरीर और गेहूंआ रंग
पहनावा (कपड़े): गायब होने के समय उन्होंने नीले रंग का सलवार-सूट और पैरों में प्लास्टिक के जूते पहने हुए थे।
प्रेमलता के लापता होने से उनका परिवार बेहद परेशान है। यदि आपको लापता औरत की कोई भी जानकारी मिला या फिर आपको कहीं भी दिखाई दें, तो तुरंत नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क करें।
94175-67221
अन्य ख़बरें जानें-
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



