Missing: 2023 में पंचकूला से संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति हुआ लापता, पुलिस ने जारी की लापता व्यक्ति की पहचान

पंचकूला: हरियाणा पुलिस की राज्य अपराध शाखा के अंतर्गत आने वाली ‘मानव तस्करी निरोधक इकाई’ एक लापता व्यक्ति की तलाश कर रही है। अरविंद कुमार…

हरियाणा पुलिस की राज्य अपराध शाखा के अंतर्गत आने वाली 'मानव तस्करी निरोधक इकाई' एक लापता व्यक्ति की तलाश कर रही है।

पंचकूला: हरियाणा पुलिस की राज्य अपराध शाखा के अंतर्गत आने वाली ‘मानव तस्करी निरोधक इकाई’ एक लापता व्यक्ति की तलाश कर रही है। अरविंद कुमार (उम्र 44 वर्ष) नाम का यह व्यक्ति अगस्त 2023 से पंचकूला से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। पुलिस ने आम जनता और मीडिया से इन्हें ढूंढने में मदद की अपील की है।

अरविंद कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले (गांव लिखड़िया) के रहने वाले हैं। वह पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित गांव ‘बड़ी कुंडी’ में मकान नंबर 206 में किराए पर रहते थे और दिहाड़ी मजदूरी का काम करते थे। 11 अगस्त 2023 को वह अचानक लापता हो गए, जिसके बाद पंचकूला के सेक्टर-20 थाने में मुकदमा नंबर 126 (धारा 346 IPC) दर्ज किया गया था। लंबे समय से कोई सुराग न मिलने के कारण अब इस मामले की जांच मानव तस्करी निरोधक इकाई (AHTU) कर रही है।

लापता व्यक्ति की पहचान

नाम: अरविंद कुमार
उम्र: लगभग 44 वर्ष
कद : 5 फुट 7 इंच
रंग: गेहूंआ
शारीरिक बनावट: पतली और फुर्तीला शरीर, चेहरा छोटा
आंखें और बाल: काले
पहनावा: गायब होने के समय पैंट और कमीज पहने हुए थे।

यदि आपके पास अरविंद कुमार के बारे में कोई भी छोटी या बड़ी जानकारी हो, तो आप नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। आपकी एक छोटी सी मदद एक परिवार को उसका खोया हुआ सदस्य वापस दिला सकती है।

89533-90378
84276-25636

अन्य ख़बरें जानें-

मोहिंदर भगत ने आलू उत्पादकों और कोल्ड स्टोरेज मालिकों की समस्याएं सुनीं, हर संभव सहायता करने का दिया भरोसा

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *