पंचकूला : हरियाणा के जिला पंचकूला के थाना चंडीमंदिर क्षेत्र से एक बुजुर्ग महिला के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। लापता महिला की पहचान शांति देवी (उम्र 60 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार की रहने वाली हैं और वर्तमान में पंचकूला में रह रही थीं।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शांति देवी (निवासी वार्ड नं. 4, गांव बलकहवा, जिला बेतिया, बिहार) हाल पता ‘मालिक कृष्ण चंद ट्यूबवेल, गांव खटौली, जिला पंचकूला’ से बीती 07 अगस्त 2025 को बिना बताए कहीं चली गई थीं। काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका कोई सुराग नहीं मिला, तो थाना चंडीमंदिर में अभियोग संख्या 342, दिनांक 19.08.2025 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 127(6) के तहत मामला दर्ज किया गया।
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच मानव तस्करी निरोधक इकाई और राज्य अपराध शाखा, पंचकूला द्वारा की जा रही है। पुलिस टीम लगातार लापता महिला की तलाश में जुटी है, लेकिन अब तक कोई पुख्ता सुराग हाथ नहीं लगा है।
मृतक का विवरण
उम्र: 60 वर्ष
चेहरा: गोल
रंग: सांवला
पहनावा: लाल रंग की साड़ी और पैरों में चप्पल।
यदि किसी भी व्यक्ति को उपरोक्त महिला शांति देवी के बारे में कोई भी जानकारी मिले या वे कहीं दिखाई दें, तो कृपया तुरंत थाना चंडीमंदिर, जिला पंचकूला, मानव तस्करी निरोधक इकाई (AHTU), राज्य अपराध शाखा, पंचकूला पुलिस को सूचित करें। आप अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन या पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
अन्य ख़बरें जानें-
Panchkula Missing: कालका से मां-बेटा रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता, पंचकूला पुलिस ने जारी किया हुलिया
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



