पंचकूला: जिला पंचकूला के कालका क्षेत्र से एक बुजुर्ग महिला और उनके बेटे के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। थाना कालका पुलिस ने इस संबंध में अभियोग संख्या 80, दिनांक 11.05.2025 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 127(6) के तहत मामला दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, सुमन शर्मा (80 वर्ष) और उनके बेटे राजीव शर्मा (50 वर्ष), निवासी दुर्गा कॉलोनी, कालका, बीती 08 मई 2025 को घर से बिना बताए कहीं चले गए थे। कई दिनों की तलाश के बाद भी जब उनका कोई सुराग नहीं मिला, तो पुलिस को सूचित किया गया। वर्तमान में मानव तस्करी निरोधक इकाई और राज्य अपराध शाखा, पंचकूला द्वारा इस मामले की गहन जांच की जा रही है।
पुलिस प्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए दोनों गुमशुदा व्यक्तियों का हुलिया जारी किया है:
1. सुमन शर्मा (माता)
उम्र: 80 वर्ष
कद: 4 फुट 10 इंच
रंग: गोरा
पहनावा: सूट और पैरों में चप्पल।
2. राजीव शर्मा (पुत्र)
उम्र: 50 वर्ष
कद: 5 फुट 8 इंच
रंग: गोरा
विशेष पहचान: लंबे और बिखरे हुए बाल।
पहनावा: पैरों में चप्पल।
पंचकूला पुलिस और परिजनों ने अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति को इन दोनों के बारे में कोई भी जानकारी मिले या इन्हें कहीं देखा जाए, तो तुरंत निम्नलिखित पते या फोन नंबर पर सूचना दें। थाना कालका, जिला पंचकूला में संपर्क करे। अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन या 112 पर भी सूचना दी जा सकती है। आपकी एक छोटी सी सूचना किसी परिवार को उनके अपनों से मिला सकती है। कृपया इस जानकारी को अधिक से अधिक साझा करें।
अन्य ख़बरें जानें-
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



