Putin China Visit: ट्रंप के बाद रूसी राष्ट्रपति पुतिन कर सकते है चीन का दौरा, जानिए कब तक आ सकते है पुतिन?

Putin China Visit: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के चीन दौरे से वापसी के बाद अब रूसी राष्ट्रपति पुतिन चीन का दौरा करने वाले हैं. बताया जा…

Putin China Visit: ट्रंप के बाद रूसी राष्ट्रपति पुतिन कर सकते है चीन का दौरा, जानिए कब तक आ सकते है पुतिन?

Putin China Visit:

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के चीन दौरे से वापसी के बाद अब रूसी राष्ट्रपति पुतिन चीन का दौरा करने वाले हैं. बताया जा रहा है कि, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 19 मई को दो दिन की यात्रा पर चीन आएंगें. क्रेमलिन ने बताया कि, इस दौरे में रूसी राष्ट्रपति चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से “महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों” पर बात करेंगे. बातचीत ख़त्म होने पर दोनों एक संयुक्त (Putin China Visit) घोषणा पर हस्ताक्षर करेंगे.

डोनाल्ड ट्रंप चीन की यात्रा पर रहे और उन्होंने राजधानी बीजिंग में शी जिनपिंग के साथ बातचीत की. उन्होंने इस यात्रा को ‘बहुत सफल और न भूलने वाला’ बताया है. चीनी सरकारी मीडिया के मुताबिक़ शी जिनपिंग ने इस यात्रा को ”ऐतिहासिक और मील का पत्थर बताया. हालांकि, दोनों देशों के बीच किसी बड़े व्यापार समझौते या नई डील का एलान नहीं किया गया.

अन्य ख़बरें जानें-

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *