Gurdaspur:
गुरदासपुर-बटाला रोड पर बब्बरी गांव में लोगों ने एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर उसे गोली मार दी। जिससे युवक घायल हो गया है। घायल की पहचान सरबजीत सिंह नुशेरा माझा सिंह का रहने वाला बताया जा रहा है। मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है। सरबजीत सिंह का कहना है कि जिन लोगों ने उसकी पिटाई की और उसे गोली मारी, वे उसके एक दोस्त के रिश्तेदार हैं।
पहले पैर तोड़ा फिर गोली मारी
पीड़ित सरबजीत सिंह ने बताया कि जब वह अपनी बाईक से जा रहा था, तभी पीछे से आ रहे एक वाहन ने टक्कर मार दी। जैसे ही वह नीचे गिरा, तो वाहन से 5-6 युवक बाहर निकले, जिन्होंने उसकी बेरहमी से पिटाई की। पहले दाहिना पैर तोड़ा और फिर उसके बाएं पैर में गोली मार दी।
सिविल अस्पताल के डॉ. रोहित ने बताया कि सरबजीत सिंह को शाम करीब 4:30 बजे अस्पताल लाया गया था। उसके बाएं पैर के घुटने के पास गोली का घाव और उसके दाहिने पैर पर भी गंभीर चोट के निशान हैं। फिलहाल मरीज की हालत स्थिर है और उसका इलाज चल रहा है। DSP शाहबाज सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सड़क किनारे एक युवक घायल पड़ा है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि मरीज का बयान दर्ज किया जा रहा है और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हमलावरों की तलाश के लिए इलाके में लगे CCTV कैमरों की भी जांच की जा रही है।
अन्य ख़बरें जानें-
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने दो एस.डी.ओज़. और एक क्लर्क को 10,000 रुपये
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



