Kotkapura AAP-Congress Clash: कोटकपूरा में नॉमिनेशन फाइलिंग के दौरान आप और कांग्रेस वर्कर्स के झगड़ा, पुलिस के आने के बाद शांत हुआ मामाल? 

Kotkapura AAP-Congress Clash: कोटकपूरा में म्युनिसिपल काउंसिल चुनाव के लिए नॉमिनेशन पेपर फाइलिंग के दौरान आप और कांग्रेस वर्कर्स के बीच झगड़ा हो गया। घटना…

Kotkapura AAP-Congress Clash: कोटकपूरा में नॉमिनेशन फाइलिंग के दौरान आप और कांग्रेस वर्कर्स के झगड़ा, पुलिस के आने के बाद शांत हुआ मामाल? 

Kotkapura AAP-Congress Clash:

कोटकपूरा में म्युनिसिपल काउंसिल चुनाव के लिए नॉमिनेशन पेपर फाइलिंग के दौरान आप और कांग्रेस वर्कर्स के बीच झगड़ा हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद SP जोगेश्वर सिंह गोराया के नेतृत्व में भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और दोनों पार्टियों को शांत कराया। बताया जा रहा है कि यह मामला एक कांग्रेस कैंडिडेट का नॉमिनेशन पेपर छीनने के बाद शुरू हुआ।

कांग्रेस कार्यकार्ताओं ने क्या कहा?

कांग्रेस वर्कर्स ने हलका इंचार्ज अजयपाल सिंह संधू के नेतृत्व में पुलिस एडमिनिस्ट्रेशन के खिलाफ प्रोटेस्ट किया। इस बीच आप सपोर्टर्स भी मौके पर जमा हो गए और आरोप लगाया कि कांग्रेस वर्कर्स बिना किसी वजह के विवाद खड़ा कर रहे थे। बिना लाइन के जबरदस्ती नॉमिनेशन पेपर फाइल करने की कोशिश कर रहे थे। कांग्रेस कैंडिडेट महिंदर कौर के पति रणजीत सिंह वडेरा ने कहा कि जब वह अपना नॉमिनेशन पेपर फाइल करने पहुंचे, तो पहले से मौजूद कुछ युवकों ने उनके पेपर छीन लिए और भाग गए। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने इस मामले में कोई एक्शन नहीं लिया।

पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवा ने कांग्रेस के लगाए आरोपों को साफ तौर पर नकार दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बिना वजह विवाद खड़ा कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पहले भी बदमाशी करती रही है और अब भी बदमाशी करने की कोशिश कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अन्य ख़बरें जानें-

Mansa Protest: मानसा में नशे के खिलाफ पुलिस के विरुद्ध नारे लगाए

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *