Mansa Protest: मानसा में नशे के खिलाफ पुलिस के विरुद्ध नारे लगाए, नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई न करने से नाराजगी

Mansa Protest: मानसा शहर में नशे की अवैध बिक्री के विरोध में मानसा पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। वार्ड निवासियों ने पुलिस पर नशा तस्करों…

Mansa Protest: मानसा में नशे के खिलाफ पुलिस के विरुद्ध नारे लगाए, नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई न करने से नाराजगी

Mansa Protest:

मानसा शहर में नशे की अवैध बिक्री के विरोध में मानसा पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। वार्ड निवासियों ने पुलिस पर नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई न करने का भी आरोप लगाया। जबकि पुलिस ने वार्ड निवासियों द्वारा लगाए गए आरोपों का पूरी तरह से खंडन किया। भट्टा बस्ती में नशे की अवैध बिक्री का आरोप लगाया। वार्ड निवासियों ने कहा कि पंजाब पुलिस को सूचना देने के बावजूद नशा तस्करों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसके विरोध में उन्होंने आज मानसा पुलिस के (Mansa Protest) खिलाफ प्रदर्शन किया।

पुलिस के कार्रवाई न करने से जंता नराज

लोगों ने बताया कि पिछले दिन ‘सफेद नशे की ओवरडोज़ से एक युवा खिलाड़ी की मौत हो गई थी। वार्ड निवासियों ने नशे के खिलाफ आवाज़ उठाना शुरू किया और नशा बेचने वालों के वीडियो बनाकर पुलिस को भेजने की हिम्मत दिखाई। नशा तस्कर उनके घरों में घुस आए और सरेआम उनके साथ मारपीट की। पुलिस को सूचना देने के बावजूद इस मामले में पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके वार्ड में नशा खुलेआम टॉफियों और सब्जियों की तरह बेचा जा रहा है, जिससे आम लोग परेशान हैं और युवा लगातार अपनी जान गंवा रहे हैं। उन्होंने पंजाब सरकार से अपील की है कि नशा तस्करों पर तत्काल नकेल कसी जाए। एक बच्चे ने मानसा पुलिस स्टेशन सिटी-2 के SHO पर भी आरोप लगाया कि जब नशा तस्कर उसके घर में उसके पिता के साथ मारपीट कर रहे थे, तो SHO ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उसके पिता के सिर पर वार किया, जिससे उन्हें चोट लग गई।

पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस ने आरोपों का खंडन करते हुए SHO गुरतेज सिंह ने कहा कि पुलिस को दो पक्षों के बीच हुई लड़ाई के संबंध में एक कॉल मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को हटाने की कोशिश की, लेकिन इस पक्ष के कई लोगों ने पुलिस पर ईंटें फेंकीं। इसके बाद पुलिस ने हस्तक्षेप किया, दोनों पक्षों को वहां से हटाया और घायलों को अस्पताल पहुंचाने का भी प्रबंध किया। उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थों के तस्करों के खिलाफ कार्रवाई न करने के आरोप बेबुनियाद हैं, जबकि पुलिस लगातार इन तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

अन्य ख़बरें जानें-

Palwal Encounter: पलवल में इनामी गौ तस्कर का पुलिस ने किया एनकाउंटर

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *