Faridabad Accident:
फरीदाबाद में राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव सीकरी के समीप एक डंपर चालक ने दो युवकों को कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी डंपर चालक दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया। उनमें से एक मृतक अपनी मां से मिलने के लिए जा रहा था लेकिन रास्ते में ही डंपर ने कुचल दिया। जिसमें उसकी (Faridabad Accident) दर्दनाक मौत हो गई।
मृतकों की पहचान रविंद्र उम्र 22 साल, और रंजीत यह दोनों युवा गांव सीकरी में रहते थे। मृतक रविंद्र अपनी मां से मिलने के लिए बल्लभगढ़ की तरफ जा रहा था। उसी समय रास्ते में राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 19 पर एक डंपर चालक ने उनको कुचल दिया। जिसमें उनकी दर्दनाक मौत हो गई। काफी देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फरीदाबाद के सिविल अस्पताल भिजवाया और आरोपी डंपर चालक की तलाश की जा रही है।
अन्य ख़बरें जानें-
Nokdar Accident: नोकदार के शाहकोट में तेज रफ्तार कार सड़क किनारे पलटी
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



