Yamunanagar MC Election Ruselt:
यमुनानगर के सढौरा नगर परिषद के एक वार्ड के चुनाव का परिणाम आज घोषित हो गया है । वार्ड चुनाव में तीन उम्मीदवार मैदान में थे। चुनाव परिणाम आते ही विजेता उम्मीदवार के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और ढोल-नगाड़ों के साथ जीत का जश्न मनाया गया। 10 मई को चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई, जिसके बाद आज मतगणना का कार्य शुरू किया गया। इस चुनाव में कुल 749 वोट डाले गए।
431 वोट हासिल कर जीत
मतगणना के दौरान तीनों उम्मीदवारों के समर्थकों की नजरें परिणाम पर टिकी रहीं। आखिरकार लखविंदर सिंह ने 431 वोट हासिल कर शानदार जीत दर्ज की। वहीं दूसरे स्थान पर इंद्रजीत शर्मा रहे, जिन्हें 212 वोट मिले। तीसरे उम्मीदवार अशोक कुमार को 102 वोट प्राप्त हुए। चुनाव अधिकारी के रूप में बिलासपुर के एसडीएम जसपाल गिल ने पूरी प्रक्रिया की निगरानी की। उन्होंने बताया कि चुनावी परिणाम पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुआ।
जश्न का माहौल
लखविंदर सिंह की जीत की घोषणा हुई, समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जमकर नाच-गाना किया और एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशी जाहिर की। सढौरा की गलियों में देर तक जश्न का माहौल बना रहा। अब देखना होगा कि विजय उम्मीदवार वार्ड में किस तरह के कार्य करता है.
अन्य ख़बरें जानें-
79th Cannes :Urvashi Rautela Weaves Magic in a Fairytale Look
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



