उम्मीदवारों द्वारा दाखिल किए गए नामांकन पत्रों का विवरण 13 मई से संबंधित जिले की सरकारी वेबसाइट पर होगा उपलब्ध: राज्य चुनाव आयोग

चंडीगढ़, 12 मई 2026: राज्य चुनाव आयोग द्वारा प्रदेश में 08 नगर निगमों, 76 नगर परिषदों और 21 नगर पंचायतों (कुल 105) के आम नगर…

चंडीगढ़, 12 मई 2026: राज्य चुनाव आयोग द्वारा प्रदेश में 08 नगर निगमों, 76 नगर परिषदों और 21 नगर पंचायतों (कुल 105) के आम नगर निगम चुनावों की घोषणा की गई है और ये चुनाव 26.05.2026 (मंगलवार) को होंगे। इन चुनावों के लिए उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र 13.05.2026 (बुधवार) से दाखिल किए जाने शुरू होंगे तथा नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 16.05.2026 (शनिवार) शाम 3:00 बजे तक है।

आम जनता को सूचित किया जाता है कि उम्मीदवारों द्वारा दाखिल किए गए शपथ पत्रों सहित नामांकन पत्रों का विवरण 13.05.2026 से संबंधित जिले की सरकारी वेबसाइट पर उपलब्ध होगा तथा इसका लिंक आयोग की वेबसाइट “sec.punjab.gov.in” पर भी निम्नानुसार उपलब्ध रहेगा:-

https://sec.punjab.gov.in/en/–⁠

नगर निगम चुनाव — के.वाई.सी. (अपने उम्मीदवार के बारे में जानें)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *