Faridabad Father Killed Son:
फरीदाबाद के बल्लभगढ़ के गांव दयालपुर में रविवार को एक पिता ने अपने पांच साल के बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। उसके बाद खुद भी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि मामला घरेलू झगड़े का था जिसने इतना विकराल रुप ले लिया।
जानिए कैसे घटी सारी घटना
पुलिस प्रवक्ता में मुताबिक, मृतक गांव दयालपुर निवासी सागर की पत्नी सपना और उनका पांच साल का बेटा रक्षित था। पिता रूपचंद के अनुसार सागर अक्सर परिवार के साथ झगड़ा मारपीट करता था। परेशान होकर परिवार करीब एक साल से गांव मच्छगर में किराये के मकान में रहने लगा था। सागर दयालपुर में अकेला रहता था। रविवार सुबह सागर मच्छगर पहुंचा और घर में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। फिर वह अपने बेटे रक्षित को अपने साथ दयालपुर ले गया। देर शाम तक जब वह बच्चे को वापस नहीं लाया और फोन भी नहीं उठाया तो परिवार के लोग उसके घर पहुंचे घर का मुख्य गेट अंदर से बंद था पड़ोसियों की मदद से घर में प्रवेश किया। कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा तो सागर फंदे पर लटका हुआ था। बच्चा उसके साथ बंधा हुआ मिला।
काम न करने और आर्थिक तंगी कारण
चचेरे भाई ने बताया कि, सागर कहीं पर भी काम नहीं कर रहा था जिसके चलते परिवार में आर्थिक तंगी थी। इसी आर्थिक टैंक के चलते पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता रहता था। इसी को लेकर सागर अपने माता-पिता से भी अलग रहता था। कल सागर अपने बेटे को रोजाना की भांति अपने साथ ले गया और पहले उसने उसकी हत्या की फिर उसे फांसी के फंदे पर अपने साथ लटकाया। इसके चलते सागर की भी मौत हो गई फिलहाल इस मामले की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी कि आखिर में सागर में बेटे की हत्या किस प्रकार से की थी।
अन्य ख़बरें जानें-
Weather Update Today: चड़ीगढ़ पंजाब-हरियाणा में सुबह तेज तुफान के साथ बारिश
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE


