Gurugram Fire:
साइबर सिटी गुरूग्राम की नई बस्ती इलाके में स्थित काली माता मंदिर के पास उस समय हड़कंप मच गया. यहाँ एक सेनेटरी गोदाम में भीषण आग लग गई. आग ने विकराल रूप से गोदाम से धुएँ का काला गुबार आसमान में छा गया. इस अग्निकांड में गोदाम के अंदर रखा लाखों रुपए का सेनेटरी का सामान जलकर राख हो गया. जिस वक्त आग लगी, गोदाम बंद था. प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि गोदाम खुला होता या अंदर दुकान में कार्य करने वाले कर्मचारी मौजूद होते, तो एक बड़ा हादसा हो सकता था.
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं. कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया और इसे आसपास की इमारतों में फैलने से रोका. आग लगने के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. फायर ब्रिगेड के अधिकारी और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है और मामले की जांच की जा रही है. शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग की वजह माना जा रहा है, लेकिन असल कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी. दमकल अधिकारियों ने बताया कि आग पूरी तरह से बुझ गई है. प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना सामने आया है.
अन्य ख़बरें जानें-
ਦੁਗਰੀ ਨਹਿਰ ‘ਤੇ ਪਰਾਲੀ ਦੀਆਂ ਗੰਢਾਂ ਨਾਲ ਲੱਦੀ ਟਰਾਲੀ ਪਲਟੀ, ਵਾਲ-ਵਾਲ ਬਚੀ ਜਾਨ
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



