Amritsar Killing:
अमृतसर के मेहता चौक पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले गांव मेहसपुर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गांव मेहसपुर के निवासी और अपने माता-पिता के इकलौते बेटे, सुखराज सिंह के पुत्र अमरजोत सिंह की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी है।
बताया जा रहा है कि यह घटना ‘जलाल चक्की’ के पास हुई, जहां हमलावरों ने युवक पर गोलियां चलाईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए अमृतसर ग्रामीण पुलिस के SSP ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और दोषियों की पहचान के लिए अलग-अलग टीमें तैनात की गई हैं। इलाके के CCTV फुटेज की भी जांच की जा रही है। इस घटना के बाद गांव और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।
अन्य ख़बरें जानें-
Panchkula Green Corridor: पंचकूला पुलिस ने बनाया ‘ग्रीन कॉरिडोर
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



