Mohali Fire: मोहाली में रिलायंस गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख, इलाके में मचा हड़कंप!

Mohali Fire: ट्राईसिटी के मोहाली शहर में बनूड़ के पास स्थित खेड़ी गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब रिलायंस के एक बड़े गोदाम…

Mohali Fire: मोहाली में रिलायंस गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख, इलाके में मचा हड़कंप!

Mohali Fire:

ट्राईसिटी के मोहाली शहर में बनूड़ के पास स्थित खेड़ी गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब रिलायंस के एक बड़े गोदाम में अचानक भीषण आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में गोदाम में रखा ग्रॉसरी, राशन और अन्य जरूरी सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगते ही गोदाम से आसमान छूती लपटें और काले धुएं का गुबार उठने लगा, जिसे दूर-दूर तक देखा गया। इस घटना ने आसपास के लोगों में दहशत फैला दी।

वाहन भी आया चपेट में

आग की चपेट में पास खड़ा एक वाहन भी आ गया, जो पूरी तरह जलकर खाक हो गया। मौके पर मौजूद लोग किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर निकले। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए घंटों तक जद्दोजहद करती रहीं। आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था।

अन्य ख़बरें जानें-

Panipat Fire Stunt: पानीपत में पुलिस के सामने फायर स्टंटबाजी

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *