Punjab Assembly Special Session:
पंजाब सरकार के कैबिनेट की आज बैठक हुई। इसमें अनेक मुद्दों पर बात हुई। लेकिन सबसे अहम पंजाब कैबिनेट से विधानसभा के विशेष सत्र तो मंजूरी दे दी है। इसकी जानकारी सीएम भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। इस सत्र में सदन में मज़दूर संघों के प्रतिनिधियों को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाएगा और राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय चुनौतियों पर गंभीर चर्चाएँ की जाएँगी। इसके अलावा MGNREGA योजना में हुए बदलावों का कामगार वर्ग पर पड़ने वाला प्रभाव के बारे में भी चर्चा होगी।
सीएम मान ने लिखा- पंजाब कैविनेट ने मज़दूर दिवस के अवसर पर 1 मई को विधानसभा का एक विशेष सत्र बुलाने का एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। यह एक दिवसीय सत्र उन मेहनती मज़दूरों और कामगारों को समर्पित होगा, जिन्होंने देश के सामाजिक और आर्थिक विकास में अमूल्य योगदान दिया है।
ਅੱਜ ਪੰਜਾਬ ਕੈਬਨਿਟ ਵੱਲੋਂ ਇੱਕ ਅਹਿਮ ਫੈਸਲਾ ਲੈਂਦਿਆਂ 1 ਮਈ ਨੂੰ ਮਜ਼ਦੂਰ ਦਿਵਸ ਮੌਕੇ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਦਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਇਜਲਾਸ ਬੁਲਾਉਣ ਦਾ ਫ਼ੈਸਲਾ ਲਿਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਇਹ ਇੱਕ ਦਿਨਾਂ ਇਜਲਾਸ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਸਮਾਜਿਕ ਤੇ ਆਰਥਿਕ ਵਿਕਾਸ ਵਿੱਚ ਵਡਮੁੱਲਾ ਯੋਗਦਾਨ ਪਾਉਣ ਵਾਲੇ ਮਿਹਨਤਕਸ਼ ਮਜ਼ਦੂਰਾਂ ਅਤੇ ਕਿਰਤੀਆਂ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਹੋਵੇਗਾ। ਇਸ ਇਤਿਹਾਸਕ ਪਹਿਲਕਦਮੀ ਤਹਿਤ… pic.twitter.com/LnvtR3PZpH
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) April 28, 2026
इस ऐतिहासिक पहल के तहत, सदन में मज़दूर संघों के प्रतिनिधियों को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाएगा और राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय चुनौतियों पर गंभीर चर्चाएँ की जाएँगी, जिसमें MGNREGA योजना में हुए बदलावों का कामगार वर्ग पर पड़ने वाला प्रभाव भी शामिल है। इसके साथ ही, सत्र के दौरान विधानसभा की कार्य मंत्रणा समिति द्वारा प्रबंधित अन्य महत्वपूर्ण विधायी कार्य भी मानक प्रक्रिया के अनुसार पूरे किए जाएँगे, ताकि राज्य के विकास और लोकतंत्र को मज़बूत करने के लिए आवश्यक निर्णय लिए जा सकें।
अन्य ख़बरें जानें-
Major terror plot foiled in Patiala: ISI ਦੇ ਇਸ਼ਾਰੇ ‘ਤੇ ਕੰਮ ਕਰਨ ਵਾਲੇ 4 ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ, ਭਾਰੀ ਅਸਲਾ ਬਰਾਮਦ
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



