Kurukshetra Head Constable Death
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। शाहाबाद में जलेबी पुल के पास रेलवे लाइन के पास ही हेड कांस्टेबल का शव बरामद हुआ। उससे थोड़ी ही दूरी पर राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) को उसकी बाइक बरामद हुई, जिससे उसकी पहचान हो गई। अंबाला के सोंटी गांव के रहने वाले नरमेल सिंह थाना झांसा के अंर्तगत तैनात थे। नरमेल सिंह 2011 में हरियाणा पुलिस में भर्ती हुए थे। उनकी सर्विस का बड़ा हिस्सा गुप्तचर विभाग यानी CID में रहा। साल 2024 में उनकी ड्यूटी जिला कुरुक्षेत्र में आ गई।
अस्पताल से हुआ डिस्चार्ज
चचेरे भाई सुरेश पाल निवासी सोंटी के मुताबिक, नरमेल सिंह मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। इस कारण उनको 19 अप्रैल को अम्बाला शहर के प्राइवेट अस्पताल में एडमिट करवाया था। उनका मानसिक लेवल नॉर्मल इंसान से काफी ज्यादा बढ़ गया था। कल 23 अप्रैल को नरमेल सिंह अस्पताल से बिना डिस्चार्ज हुए घर आ गए थे।
सुबह घर से निकला
सुबह करीब 7 बजे नरमेल सिंह अपनी बाइक लेकर घर से चला गया था। सुबह 10 बजे उनको GRP से सूचना मिली कि ट्रेन चपेट की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई। उसके शव के पास ही उनको बाइक (HR01AR7495) बरामद हुई। उसी के रजिस्ट्रेशन से उनका मोबाइल नम्बर निकाला है।
मां की मौत के बाद हुआ परेशान
सुरेश कुमार ने बताया कि करीब एक साल नरमेल सिंह की मां का देहांत हो गया था। उसकी वजह से नरमेल सिंह मानसिक तनाव में रहता था। अस्पताल में एडमिट करवाने के दौरान उसकी दिमागी परेशानी ज्यादा बढ़ गई थी। आज ट्रेन के टकराने की वजह से नरमेल सिंह की मौत हो गई।
अन्य ख़बरें जानें-
Kurukshetra Accident: कुरुक्षेत्र में दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर बीजेपी नेता के जीजा
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



