Kurukshetra Accident:
कुरुक्षेत्र के दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-44 (जीटी रोड) पर बीजेपी नेता के जीजा को तेज रफ्तार गाड़ी ने कुचल दिया। एक्सीडेंट के बाद आरोपी ड्राइवर मौके से फरार हो गया, लेकिन हादसे के बाद उसकी गाड़ी की नंबर प्लेट टूटकर घटनास्थल पर गिर गई। पुलिस ने उस नंबर प्लेट कब्जे में लेकर नंबर के आधार पर FIR दर्ज कर दी। मृतक की पहचान 55 साल के रामेश्वर मेहतो हाल निवासी सलारपुर रोड के रूप में हुई। रामेश्वर मैहतो सब्जी बेचने का काम करता था। पिछले महीने 7 मार्च को रामेश्वर ने अपने छोटे बेटे राहुल का रिश्ता तय किया था। परिवार 17 नवंबर को बेटे की होने वाली शादी की तैयारी कर रहा था।
सब्जी मंडी के पास बेचते था सब्जी
रामेश्चवर के बड़े बेटे अजय कुमार और रामबालक कंपनी में काम करते हैं। राजीव राये निवासी ज्योतिसर ने बताया कि वे BJP पूर्वांचल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक हैं। उनके जीजा रामेश्वर मैहतो नई सब्जी मंडी के पास सब्जी बेचते थे। रात करीब 8 बजे उनको पुलिस से सूचना मिली कि सांवला गांव के पास ले-बाई रोड पर एक्सीडेंट हो गया है। पुलिस ने उनको मृतक की पहचान के लिए सरकारी अस्पताल कुरुक्षेत्र बुलाया था।
सिर कुचले जाने से मौत
वे सूचना पाकर परिवार के साथ अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसके जीजा रामेश्वर मेहतो को उनके आने से पहले ही मृत घोषित कर दिया था। सिर कुचले जाने से उसके जीजा की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने रेहड़ी पर लिखे नंबर MS-81 से उन तक सूचना पहुंचाई थी।
मौके से मिली टूटी नंबर प्लेट
वे परिवार के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, जहां रेहड़ी पूरी तरह टूटी हुई थी और सब्जियां सड़क पर बिखरी पड़ी थीं। आसपास तलाश करने पर एक टूटी हुई नंबर प्लेट मिली, जिस पर HR07A18474 नंबर लिखा हुआ था। परिवार ने आरोप लगाया कि तेज रफ्तार गाड़ी ने रामेश्वर मेहतो की रेहड़ी को टक्कर मारी। फिलहाल थाना सदर थानेसर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
अन्य ख़बरें जानें-
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



