Bengal-Tamil Nadu Voting: बंगाल में 92.9% वोटिंग के साथ बनाया रिकार्ड, तमिलनाडु में 85% मतदान, बंगाल में कुछ झड़पों के वीडियों भी आए सामने

Bengal and Tamil Nadu Voting: पश्चिम बंगाल में पहले वीरवार को पहले फेज का मतादान 92.9% रहा. वंही तमिलनाडु की सभी सीटों के लिए एक…

Bengal-Tamil Nadu Voting: बंगाल में 92.9% वोटिंग के साथ बनाया रिकार्ड, तमिलनाडु में 85% मतदान, बंगाल में कुछ झड़पों के वीडियों भी आए सामने

Bengal and Tamil Nadu Voting:

पश्चिम बंगाल में पहले वीरवार को पहले फेज का मतादान 92.9% रहा. वंही तमिलनाडु की सभी सीटों के लिए एक चरण के मतदान में 85% वोटिंग हुई. पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में इस बंपर वोटिंग के साथ रिकार्ड बना दिया है. दोनों राज्यों के इतिहास में यह सबसे ज्यादा वोटिंग है. बंगाल में 294 सीटों में से 152 सीटों पर पहले फेज में मतदान हुआ. चुनाव आयोग ने ये आंकड़े शाम आठ बजे जारी किए.

बंगाल में मारपीट और झड़प की पांच घटनाएं

इससे पहले असम, केरल और पुड्डुचेरी में भी नौ अप्रैल को रिकार्ड वोटिंग हुई थी. बंगाल में वोटिंग के दौरान मारपीट और झड़प की पांच घटनाएं सामने आई हैं. बंगाल के दक्षिण मिदनापुर में कुमारगंज सीट से भाजपा कैंडीडेट सुवेंदु सरकार को भीड़ ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा. उनका सिक्योरिटी गार्ड उनके साथ था. इसके बावजूद भीड़ ने उन्हें खदेड़ दिया. पश्चिम बर्धमान जिला के बर्नपुर में आसनसोल साउथ सीट से भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल की कार पर हमला हुआ. इससे गाड़ी के पीछे का शीशा टूट गया.

टीएमसी-भाजपा कार्यकर्ताओं में टक्कर

अग्निमित्रा ने बताया कि उनकी कार पर पत्थर फेंके गए. बीरभूम के बोधपुर गांव में ईवीएम खराब होने के बाद लोगों ने पुलिस और सेंट्रल फोर्स पर पथराव कर दिया. पुलिस की गाड़ी में तोडफ़ोड़ भी की. घटना में कई सुरक्षाकर्मी घायल हो गए. मुर्शिदाबाद के नौदा में वोटिंग से पिछली रात देसी बम से हमले में कई लोग घायल हो गए. आम जनता उन्नयन पार्टी चीफ हुमायूं कबीर सुबह घटनास्थल पर पहुंचे. इस दौरान उनके समर्थकों और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट, पथराव हुआ. हुमायूं की कार पर पत्थरों और लाठियों से हमला किया गया. उधर, सिलीगुड़ी के जगदीश चंद्र विद्यापीठ में भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई. विवाद बढ़ता देख सुरक्षाबलों ने दोनों पक्षों को शांत कराया. यहां से शंकर घोष भाजपा प्रत्याशी हैं। बता दें कि तमिलनाडु में एक ही चरण में मतदान था, जबकि पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग 29 अप्रैल को होगी.

अन्य ख़बरें जानें-

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा स्वास्थ्य विभाग को आशा वर्करों

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *